News Portal

उत्तराखंड में धनतेरस पर चमके बाजार

Dehradun: उत्तराखंड में धनतेरस पर पहाड़ से मैदान तक बाजार गुलजार नजर आए। लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजार में कई करोड़ का कारोबार हुआ। सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सहित सभी बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।

देहरादून के पलटन बाजार, राजपुर रोड, धर्मपुर चौक, सहारनपुर चौक सहित अन्य बाजारों में धनतेरस को लेकर खूब खरीदारी की गई। देर रात तक शहर के बाजार गुलजार रहे।

बाजार में सबसे अधिक भीड़ ज्वैलर्स और कार-बाइक एजेंसी पर देखी गई। ज्वैलर्स की दुकान पर लोगों ने कई प्रकार के आभूषण खरीदे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.