मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। एमपी में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है।
कांग्रेस की सूची जारी होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जो सूची जारी की गई है, उनमें 65 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है और साथ ही 19 महिला उम्मीदवार भी हैं। उनके (भाजपा) के पास कुछ नहीं बचा है बस वो ये नहीं कह सकते कि वह चुनाव हार रहे हैं।