News Portal

द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले टपकेश्वर महादेव, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, सीएम धामी भी हुए शामिल

Dehradun: भगवान टपकेश्वर आज द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले हैं। शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस बार चारों धामों की झांकी के साथ ही टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूप के दर्शन होंगे।

महंत कृष्णा गिरी ने बताया, भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी के दर्शन होंगे। दिगंबर भरतगिरी महाराज ने बताया, महाकाल की भस्म आरती में डमरू बजाने वाले और महाकाल उज्जैन में मृदंग बजाने वाली पार्टी, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ढोल पार्टी भी प्रस्तुति देगी।

दोपहर तीन बजे तक शहर के आंतरिक हिस्सों में रहेगी यात्रा
सेवादल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता व महासचिव महेश खंडेलवाल ने बताया, स्कूलों की छुट्टी और जाम की समस्या को देखते हुए शोभायात्रा दोपहर तीन बजे तक शहर के आंतरिक हिस्सों में रहेगी। इसके बाद दोपहर में तीन बजे घंटाघर पहुंचेगी।

ये रहेगा यात्रा मार्ग
शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार,रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.