News Portal

राज्य लोक सेवा आयोग ने सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में किया जारी

Dehradun: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में जारी कर दिया है। अगस्त में जब आयोग ने भर्ती निकाली थी तो पेपर-2 का सिलेबस हिंदी में जारी नहीं कर पाया था। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इस भर्ती के लिए दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसे हल करने को दो घंटे का समय मिलेगा। दूसरा पेपर मूलभूत विज्ञान एवं लोक स्वास्थ्य का होगा, जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।

इस पेपर को भी दो घंटे में हल करना है। उन्होंने बताया कि चार गलत जवाब देने वालों को एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अगर कोई एक सवाल के एक से अधिक उत्तर भरेगा तो वह भी गलत जवाब माना जाएगा। भले ही उसमें से कोई एक जवाब ठीक हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.