News Portal

उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस अग्निवीर भर्ती को खत्म करेगी।

Dehradun: उत्तराखंड कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। टिहरी लोकसभा समन्वयक मंत्री प्रसाद नैथानी ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की पांच न्याय 25 गारंटी की जानकारी दी।

मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी। सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी जाएगी और अग्निवीर भर्ती को खत्म करने के सथ पूर्व की भांति फौज की भर्ती शुरू की जाएगी। नैथानी ने कांग्रेस की ओर से दी जा रही पांच न्याय 25 गारंटी के बारे में विस्तार से बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.