News Portal

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में हल्द्वानी की कंचन जोशी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाने में सफलता पाई

हल्द्वानी; उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में हल्द्वानी की कंचन जोशी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाने में सफलता पाई है। कुसुमखेड़ा निवासी कंचन जोशी हरगोविंद सुयाल एसवीएम इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। कंचन वर्तमान में जेईई एडवांस की तैयारी कर रहीं हैं। उनका सपना इंजीनियर बनना है। कंचन के पिता धर्मेंद्र जोशी खेती-किसानी के साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं जबकि मां खष्टी जोशी गृहिणी हैं। कंचन ने दसवीं में 92.2 अंक पाए थे।

कंचन ने बताया कि स्कूल और ट्यूशन जाने के साथ ही घर पर एक से दो घंटे पढ़ाई की। कंचन को संगीत, नृत्य और मेहंदी लगाने जैसे रचनात्मक कार्यों पसंद हैं। कंचन ने कहा कि वह नियमित पढ़ाई करती हैं और परीक्षा में अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश की। गुरुजनों और माता-पिता के मोटिवेशन से उन्हें बेहतर अंक लाने में मदद मिली। कहा कि वह खुद का मोबाइल नहीं रखती हैं। जरूरत पर घर में मौजूद फोन इस्तेमाल करती हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.