News Portal

चिदंबरम ने छोड़ी महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने राज्यसभा की महाराष्ट्र सीट छोड़ दी है। आज उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया। इस माह के आरंभ में राज्यसभा के लिए 41 प्रत्याशी निर्विराध चुने गए थे, चिदंबरम उनमें से एक हैं।

हालिया राज्यसभा चुनाव में चिदंबरम तमिलनाडु से निर्वाचित हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘तमिलनाडु से मेरे निर्विरोध चुनाव के बाद मुझे महाराष्ट्र की सीट छोड़ना जरूरी था। इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा सभापति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मैं महाराष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। आगे भी राज्य की जनता की शांति व समृद्धि के लिए काम करता रहूंगा।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.