प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में कुमांऊ दौरे पर
पीएम ने पिथौरागढ़ में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मेरे परिवारजनों से की। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से सभा स्थल तक करीब सात किलोमीटर तक लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ मेरा स्वागत किया। यह जनता का प्यार ही है जो मैं यहां हूं। यहां लोगों ने इतना प्यार दिया है, यह मैं यह देखकर भावुक हूं। इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद।

