News Portal

यमुनोत्री हाइवे में खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो, तीन की मौत

यमुनोत्री हाइवे ओजरीडबरकोट में बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें 12 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब साढ़े नौ बजे हुआ है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं 108 एंबुलेंस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ फोर्स की टीम ने बचाव कार्य को पूरा किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नौ घायल व्यक्तियों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे और सभी यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी करके लौट रहे थे। नौ घायल व्यक्तियों को घटनास्थल से 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.