News Portal

सैनिक कल्याण मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे उपनल कर्मी

Dehradun: लंबित मांगों को बीते चार दिन से धरने पर उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के कर्मचारी आज मांगों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उपनल कर्मियों को रोकने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। मंत्री का आवास कूच करने पहुंचे उपनल कर्मियों को पूर्व सीएम हरीश रावत भी समर्थन देने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, वर्ष 2021 में सरकार ने उनके मसले के निपटारे को लेकर तीन कैबिनेट मंत्रियों की एक उप समिति गठित की थी।

समिति सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है, लेकिन इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा, अपर मुख्य सचिव के 18 जुलाई 2023 के शासनादेश को भी रद्द किया जाए और किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा, पिछले कई वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के पदों को सृजित पदों के विपरीत बताते हुए कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा रही हैं, जो उनके साथ अन्याय है।

Upanal employee marched to Sainik Welfare Minister residence Dehradun Uttarakhand news in hindi

कहा कि शासन की ओर से पूर्व में इस तरह के कर्मचारियों को न हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया।
Upanal employee marched to Sainik Welfare Minister residence Dehradun Uttarakhand news in hindi

उन्होंने कहा, उपनल कर्मचारियों के पदों को अधिसंख्यक घोषित किया जाए।
Upanal employee marched to Sainik Welfare Minister residence Dehradun Uttarakhand news in hindi

मोर्चे के सहसंयोजक प्रमोद गुसाईं ने कहा, विभागीय मंत्री गणेश जोशी और सचिव दीपेंद्र चौधरी ने विधान सभा सत्र के दौरान लंबित मांगों के निपटारे का आश्वास दिया था, लेकिन इस दिशा में कुछ नहीं किया।
Upanal employee marched to Sainik Welfare Minister residence Dehradun Uttarakhand news in hindi

उपनल कर्मचारियों के प्रदर्शन में एक कर्मचारी को चोट भी लग गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.