छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
इसमें 2017 से 2022 तक के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण विद्यार्थी हैं। इनमें पीएचडी के 72, पोस्ट ग्रेजुएट के 941, ग्रेजुएट 1157, डिप्लोमा के 187, सर्टिफिकेट कोर्स के 304 युवा शामिल हैं। खास बात यह है कि समारोह में डिर्ग्री पाने वाले युवाओं में 60 फीसदी से अधिक छात्राएं हैं।
विवि की ओर से 2017 से 2022 तक के शैक्षिक सत्र का दीक्षांत समारोह मनाया। जिसमें 2017 की उर्वशी शर्मा, 2018 की वंदना आर्य, 2019 की चित्रा कश्यप, 2020 की रूपम, 2021 की चित्रा कश्यप, 2022 की अंजलि पुंडीर टॉपर छात्राएं रहीं। जिन्हें लोकसभा अध्यक्ष ने स्वयं अपने हाथों से डिग्री और मेडल देकर सम्मानित किया।