उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी उतारेगी अपने 70 प्रत्याशी

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क। लोक जनशक्ति पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय,कारगी चौक, बंजारावाला, देहरादून में आज पार्टी के तरफ से एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित द्वारा किया गया।

केदारनाथ पंडित ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बस कुछ चंद दिन बचे हुए हैं और हमारे 70 के 70 विधानसभाओं पर प्रत्याशी तैयार हैं, पार्टी महज एक-दो दिन में 70 के 70 प्रत्याशियों की घोषणा करने जा रही है। केदारनाथ पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि उनके केंद्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा उत्तराखंड के सभी विधानसभा उम्मीदवारों को ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित किया जाएगा एवं प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने उत्तराखंड के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दिया है एवं 2022 में लोक जनशक्ति पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस उत्सव में भाग लेंने को कहा एवं विजयी होकर पार्टी का झंडा उत्तराखंड में बुलंद करेने को कहा है। उन्होंने कहा चिराग पासवान जल्द ही उत्तराखंड के दौरे पर आने वाले हैं और जल्द ही अपने सभी उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ता को संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बालेश्वर पंडित,भरत सिंह नेगी, राष्ट्रीय महासचिव जय गोविंद, प्रदेश सचिव काशीनाथ एवं प्रदेश प्रधान सचिव उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also

केदारताल ट्रेक पर भोजखड़क से आगे फंसे आठ लोग

Kedarnath: केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ के फंसे होने की सूचना पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *