कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से प्रदेश में बवाल मचा
Dehradun: विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विवादित बयान पर भााजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को प्रदेश मुख्यालय में तलब किया। रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंच कर अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। भट्ट ने भाषा पर संयम बरतने की नसीहत दी। कहा, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे।