News Portal

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

टिहरी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पत्रकारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री उनियाल ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है, जो समाज को जागरूक, सचेत और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मीडिया न केवल जनभावनाओं को सही दिशा देता है, बल्कि शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य भी करता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में टिहरी के पत्रकार निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.