रांसी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, संवाद कार्यक्रम में कहा- कहा-जनसहभागिता से बनेगा राज्य का बजट
पौड़ी: सरकार इस बार ऐसा जनहितकारी बजट बनाएगी जो लोगों की आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप हो। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम के बहुद्देश्यीय भवन में विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों आदि से बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में कही। इससे पूर्व सीएम रुद्रप्रयाग में मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए।
सीएम ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संवाद कर सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। होम स्टे, स्वरोजगार व निवेश के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को उद्यमी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।