कांग्रेस प्रभारी आठ अप्रैल को ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से पांच दिवसीय दौरा शुरू करेगी
Dehradun: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा लंबे समय बाद प्रदेश का पांच दिवसीय दौरा करेंगी। 8 से 12 अप्रैल तक अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगी।
कांग्रेस प्रभारी आठ अप्रैल को ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से पांच दिवसीय दौरा शुरू करेगी। इसी दिन रुद्रपुर, काशीपुर महानगर कांग्रेस व जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। नौ अप्रैल को हल्द्वानी में नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद शाम को कोटद्वार में बैठक करेंगी।