News Portal

कांग्रेस ने प्रमोद तिवारी को बनाया राज्यसभा में पार्टी का उपनेता

कांग्रेस ने शनिवार को प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को उच्च सदन में पार्टी का सचेतक (व्हिप) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आनंद शर्मा की सेवानिवृत्ति और राजीव सातव के निधन के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए ये नियुक्तियां की हैं।
उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के संबंध में एक पत्र राज्यसभा के सभापति को भेजा गया है। तिवारी तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं जबकि पाटिल महाराष्ट्र से राज्यसभा में दो बार सांसद रह चुके हैं। पाटिल को अशिष्ट व्यवहार के लिए फिलहाल संसद के पूरे बजट सत्र के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.