पूर्व सलाहकार पीएमओ भास्कर खुल्बे उत्तरकाशी पहुंचे
सीएम के चुनावी दौरे और मंत्रियों के ग्राउंड जीरो पर न जाने के कांग्रेस के आरोप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, जिनकी वहां सबसे अधिक जरूरत है, वे सभी विशेषज्ञ और आपदा प्रबंधन टीम वहां प्रयासों में जुटी है। जहां तक सवाल है सरकार का तो सीएम, केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद विधायक सभी वहां बचाव कार्यों का जायजा लेने गए। स्वयं पीएम भी दो बार सीएम से हालात की जानकारी ले चुके हैं। भट्ट ने कहा, सरकार की प्राथमिकता फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकलने की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर टनल हादसे पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। भट्ट ने घटना स्थल पर मंत्रियों के नहीं पहुंचने के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, जिन विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन टीम की वहां सबसे अधिक जरूरत है, वो वहां मौजूद हैं। ग्राउंड जीरो पर जुटी विशेषज्ञों की टीम अनुभव के आधार पर बचाव के प्रयास में जुटी है।
- सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद सुरंग के फंसे 40 मजदूरों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। गत शुक्रवार दिनभर चली एक अन्य व्यक्ति के सुरंग में फंसे होने की अफवाह पर देर रात मुहर लग गई। कंपनी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को मुजफ्फरपुर बिहार के दीपक कुमार के सुरंग में फंसे होने की सूचना दी है।
- अमेरिकी ऑगर मशीन से गत शुक्रवार दोपहर बाद ड्रिलिंग का काम बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से अब तक मात्र 22 मीटर ही ड्रिल हो पाया है। बताया जा रहा है कि मशीन के कंपन से सुरंग में मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं दरारें भी आई हैं।
- अब सुरंग फंसे लोगों को बचाने के लिए सुरंग के ऊपर और साइड से भी ड्रिलिंग करने करने का प्लान है। इसके लिए कुछ मशीनें मंंगाई गई है। जिसमें ऊपर से अधिक मात्रा में खाना और साइड से उन्हें निकाला जाएगा।
- शनिवार को सात दिन बाद सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर नहीं निकाले जाने पर मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने दोबारा कंपनी अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रेस्क्यू में तेजी लाने की मांग की।
- शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल भी सिलक्यारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरंग का जायजा लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों से वस्तुस्थिति का जायजा लिया।