News Portal

मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार

Dehradun: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटे में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। राजधानी दून में आज हल्की धूप खिली तो प्रदेाश के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। वहीं दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अगले एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐेसे में लोगों को जबरदस्त ठंडक का सामना करना होगा।

धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर हिमपात हुआ। इस कारण वहां पर प्रवास पर गए परिवारों के साथ ही सीमा पर तैनात जवानों को दिक्कतें होने लगी है। 

 दिन में मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट आने के बाद कालामुनि, खलियाटॉप, बलांती ईको फार्म में भी हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर और आसपास के गांवों में भी बर्फ गिरी। इससे मुनस्यारी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। बर्फबारी के बाद नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.