भारतीय वैज्ञानिकों का कमाल: प्रोटीन की होगी भरपाई, खाइए मांस व अंडे से बने बिस्किट; पेड़ा और रसमलाई
Dehradun: शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीडब्ल्यूआरआई) बरेली के वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रकार के पक्षियों के मांस व अंडों से बिस्किट, पेड़ा और रसमलाई बनाने की तकनीक ईजाद की है। संस्थान की ओर से जीबी पंत कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस में इस तकनीक को प्रदर्शित किया गया है।