पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर चस्पा किया नोटिस
बहादराबाद: अंकिता हत्याकांड ऑडियो-वीडियो प्रकरण में फरार चल रहे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बहादराबाद पुलिस की ओर से पहले नोटिस चस्पा किए जाने के बाद अब देहरादून पुलिस ने भी पूर्व विधायक सुरेश राठौर के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। उन्हें थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं।