News Portal

उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है

Dehradun: देवभूमि उत्तराखंड में प्रसिद्ध चारधामों के प्रति आस्था व शांत आबोहवा के साथ प्रदेश सरकार के प्रयासों से पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य गठन के बाद पहली बार पर्यटकों का आंकड़ा छह करोड़ पार हो गया है। इसमें सबसे अधिक 3.42 करोड़ पर्यटक व तीर्थयात्री हरिद्वार पहुंचे।

वर्ष 2025 में छह करोड़ तीन लाख से अधिक पर्यटक उत्तराखंड आए हैं, जो राज्य गठन के बाद से अब तक की सर्वाधिक संख्या है। हरिद्वार में सबसे अधिक तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक व तीर्थयात्री पहुंचे हैं। जबकि देहरादून में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी जनपद में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानी आए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति मिली है। पर्यटन विकास के लिए जहां कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, वहीं पर्यटन व तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खास जोर दिया गया है। पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध भी किए गए। धामी सरकार के इन प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.