News Portal

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सड़कों के कार्याे के साथ- साथ देहरादून की सौंदर्यता को बढ़ावा

देहरादून । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुछ नेतृत्व में इन दोनों देहरादून राजधानी का पूरी तरह कायाकल्प होता नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून मे स्थित स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सड़कों के कार्याे के साथ- साथ देहरादून की सौंदर्यता को बढ़ाने हेतु भी स्मार्ट सिटी प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।

वर्तमान में चकराता रोड पर बिंदाल पुल को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पुल के दोनो तरफ CNC MS CUTTING शीट लगाई गई है। जिस पर बायीं ओर DEHRADUN एवम दायीं ओर UTTARAKAKHAND के साथ साथ संस्कृत में गायत्री मंत्र एवम अन्य श्लोक भी लिखे गए हैं। इसमे भव्यता बढ़ाने हेतु वॉल वॉशर लाइटें भी लगाई गई हैं। इसी प्रकार ई सी रोड पर भी विकसित किए गए फुटपाथ पर बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों हेतु झूले, स्मार्ट सेल्फी पॉइंट, फुटपाथ पर एल आकार की एल.ई.डी. लाइट स्थापित की गई है।

जनपद देहरादून स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बताया कि देहरादून पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण शहर है। इसलिए शहर को पर्यटकों हेतु आकर्षक एवं देहरादून के जनमानस हेतु सुलभ एवं सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए स्मार्ट सिटी पहली प्राथमिकता में हैं। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के अलावा डेलीगेट्स ने भी देहरादून की सुंदरता की तारीफ की है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी भी देवभूमि उत्तराखंड को चार चांद लगाने में पीछे नहीं है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशानिर्देशोंनुसार स्मार्ट सिटी को और भी आकर्षक बनाए जाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.