News Portal

राज्य लोक सेवा आयोग ने समूह-ग की भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी

देहरादून: राज्य लोक सेवा आयोग ने पहले पटवारी-लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। दोनों ही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।अगर आप उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से शुरू हुई समूह-ग की भर्तियों में शामिल होने जा रहे हैं तो इसके सिलेबस वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही दो भर्तियों के सिलेबस भी अपलोड कर दिए हैं।
राज्य लोक सेवा आयोग ने पहले पटवारी-लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। दोनों ही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन भर्तियों के आयोग ने सिलेबस भी जारी कर दिए हैं। सिलेबस देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
यहां होम पेज पर बाईं ओर कैंडिडेट्स कॉर्नर दिया गया है। इसके भीतर सिलेबस का लिंक है। इस पर क्लिक करें। यहां दोनों भर्तियों के सिलेबस के लिंक मिलेंगे। इन पर क्लिक करें तो सिलेबस डाउनलोड हो जाएंगे। इनका प्रिंट निका लें। इसी हिसाब से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।
राज्य लोक सेवा आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब से अगली भर्ती सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों के लिए निकालेगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग 28 अक्तूबर को जारी करेगा। भर्ती के लिए अगले साल 12 फरवरी को परीक्षा प्रस्तावित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.