News Portal

शोक में डूबा है गांव, अब कभी नहीं लौटेगा लाल…पिता बोले-बेटे के लिए न्याय चाहिए

Dehradun: त्रिपुरा का माछीमार गांव एंजेल चकमा की असामयिक मौत से शोक में डूबा है। बेहतर शिक्षा और रोजगार की तलाश में देहरादून आया एंजेल अब कभी अपने गांव नहीं लौटेगा। पूर्व सांसद तरुण विजय ने शुक्रवार को एंजेल के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। एंजेल के पिता ने पूर्व सांसद से कहा है कि उन्हें अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए।

पूर्व सांसद ने बताया कि यह गांव बांग्लादेश सीमा से सटा है। यहां सीमित शैक्षणिक अवसर हैं जिसके कारण युवा दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। एंजेल की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। घर में गमगीन माहौल था। पिता, भाई और दादा सात दिवसीय बौद्ध पूजा में शामिल थे। जबकि, मां बेटे की अंतिम शांति से जुड़े कर्मकांडों में लगी थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.