News Portal

पहाड़ से मैदान तक ठंडी हवाओं से मौसम हुआ कूल-कूल

Dehradun: उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली। रुक-रुक कर बारिश और तेज ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उधर, अप्रैल के पहले सप्ताह में जहां आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती थी, वहीं, इस बार ठंड का अहसास बना हुआ है।

दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह और शाम के समय ठंडक ज्यादा महसूस की गई, जिससे कई लोगों ने हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.