News Portal

घर से वोट डाल सकेंगे 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग नागरिकों के लिए घर से वोट देने (वीएफएच) की सुविधा शुरू की गई है। यह जानकारी चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया कहा, बुजुर्गों के मताधिकार के लिए इसके लिए हमारी टीमें फॉर्म-12डी लेकर उनके घर जाएंगी। ईसीआई पहली बार 80 साल से ज्यादा उम्र वालों को यह सुविधा देगा। मतदान के दौरान गोपनीयता बरती जाएगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। राज्य में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 12.15 लाख और 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.