News Portal

उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय जनजाति नृत्य महोत्सव पहला पुरस्कार

उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड को पहला पुरस्कार मिला है। जौनसारी सांस्कृतिक दल ने महोत्सव में शानदार प्रस्तुति से राज्य का नाम रोशन किया है। बुधवार को महोत्सव में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दल के सदस्यों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की।

भुवनेश्वर में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में मुख्य लोक कलाकार कुंदन सिंह चौहान की अगुवाई में जौनसार सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुति दी। सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर दल के सदस्यों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महाराज से भेंट कर उनका आभार जताया।
इस मौके पर महाराज ने कहा कि महोत्सव में 24 राज्यों के 650 कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने भी इसमें प्रतिभाग कर जौनसारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से पहला पुरस्कार हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.