News Portal

उत्तराखंड में फिर बिजली का संकट बढ़ना शुरू

उत्तराखंड में फिर बिजली की उपलब्धता कम होने से बिजली का संकट बढ़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कुल 43 एमयू डिमांड के सापेक्ष 34 एमयू बिजली उपलब्ध है। नौ एमयू बिजली बाजार से खरीदी गई है। यूपीसीएल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश में 43.58 मिलियन यूनिट बिजली की डिमांड आंकी गई है।

इसके मुकाबले केंद्र व राज्य पूल से 34.45 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। बाकी 9.13 बिजली बाजार से खरीदी गई है। हालांकि निगम का दावा है कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर बृहस्पतिवार को कहीं भी बिजली कटौती नहीं होगी।

निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के मुताबिक, मई माह में छोटे कस्बों में औसतन 7.5 मिनट, ग्रामीण इलाकों में 32.5 मिनट और फर्नेश इंडस्ट्री में 50.5 मिनट की कटौती हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को टोल फ्री नंबर पर बिजली आपूर्ति से जुड़ी 212 शिकायतों में से 32 का निपटारा हो चुका है, जबकि बिल से जुड़ी 241 शिकायतें आई, जिनमें से एक का निपटारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.