News Portal

कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास को किया याद

Dehradun: कुमाऊं रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सैनिकों ने रविवार को रेजिमेंट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। प्रेमनगर स्थित कुर्मांचल सांस्कृतिक केंद्र में स्थापना दिवस समारोह में रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सैनिक व उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम रेजिमेंट के बलिदानी सैनिकों की याद में बनाए गए अस्थाई युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी ने रेजीमेंटल गीत गाया। संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर विक्रम सिंह भंडारी (सेनि) ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं रेजिमेंट का सैन्य इतिहास गौरवशाली रहा है। वीरता पदक की सूची खुद रेजिमेंट के साहस की कहानी कहती है। आने वाले समय में स्थापना दिवस समारोह और भव्य तरीके से मनाने का आह्वान किया। इसके उपरांत कुमाऊनी झोड़ा चाचरी और महिलाओं के लिए तंबोला सहित कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। दून के विभिन्न हिस्सों में कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों और उनके परिजन ने अपनी सहभागिता देकर इस आयोजन को भव्य बना दिया।
इस दौरान आनरेरी कैप्टन गोविंद सिंह रावल, दीवान सिंह बोरा, बहादुर सिंह नगरकोटी, किशन सिंह नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह रावत, सुंदर सिंह खेतवाल, डूंगर सिंह घुगतियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.