News Portal

बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग कार हादसे में मारे गए

बागेश्वर : बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास रविवार सुबह हुए कार हादसे में मारे गए युवक गांव में पूजा के लिए बागेश्वर से सरयू का जल लेने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव में नवरात्र के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के लिए गंगाजल लेने के लिए यह युवक रविवार तड़के बागेश्वर आ रहे थे।

चिड़ंग गडेरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से होते हुए गदेरे में जा गिरी। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (,24) पुत्र देव राम निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है।

Car fell into ditch in Bageshwar Nainital youth died in accident were going to collect Ganga water Uttarakhand

दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई बताए जा रहे हैं।
Car fell into ditch in Bageshwar Nainital youth died in accident were going to collect Ganga water Uttarakhand

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मृतकों के शव नदी से निकाल लिए हैं।
Car fell into ditch in Bageshwar Nainital youth died in accident were going to collect Ganga water Uttarakhand

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Car fell into ditch in Bageshwar Nainital youth died in accident were going to collect Ganga water Uttarakhand

दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.