News Portal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नेता योगेश मेहता दिलाई सदस्यता

लोहाघाट: लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा कांग्रेस को एक के बाद एक झटके दे रही हैं। कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे के बाद पूर्व ब्लाक व कांग्रेस के दिग्गज नेता योगेश मेहता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व प्रमुख योगेश के भाजपा में शामिल होने पर जहां कार्यकर्ता काफी खुश है, वहीं इससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

लोहाघाट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता अमित साह, अनुसूचित जाति संगठन के अध्यक्ष विपिन गोरखा, जमन सिंह धौनी, उमेश जोशी आदि को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.