चट्टान टूटने से मोरखंडा नदी में आया भारी मलबा, मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के से बुधवार शाम बनतोली के पास चट्टान का एक हिस्सा टूटकर मोरखंडा नदी में गिर गया। इससे नदी में भारी मलबा और पत्थर आने से जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने इसके असर से मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका जताते हुए नदी तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।
डीडीआरएफ मद्महेश्वर की सूचना के बाद कुंड स्थित रिन्यू जल विद्युत परियोजना को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, नगर पालिका रुद्रप्रयाग और नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।