सीएम ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, कहा-ये व्यवस्था की नई शुरुआत
Dehradun: सरकार का लक्ष्य सभी वर्गों को समान अवसर और आगे बढ़ने का मौका देना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की ओर से आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में 26 मदरसों को मान्यता प्रमाणपत्र देते हुए कही। उन्होंने कहा, राज्य में एक नई पहल की शुरूआत हुई है। जिससे शिक्षा आधुनिक होगी, सबके लिए और समान होगी।