नव वर्ष के अवसर पर सत्या फॉउण्डेशन वेलफेयर ट्रस्ट ने बच्चों के लिए आयोजित किया कार्यक्रम

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। सत्या फॉउण्डेशन वेलफेयर ट्रस्ट सामाजिक संस्था ने नववर्ष झुग्गी,झोपड़ी के बच्चों के साथ मनाया। जिसके लिए सत्या फॉउण्डेशन वेलफेयर ट्रस्ट ने छोटे बच्चों का एक कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सत्या फॉउण्डेशन वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उदय सिंह ने किया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेलों के अलावा गीत संगीत का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था संस्था द्वारा कि गयी। संस्था द्वारा कोरोना के विषय में बच्चों एवं उनके परिजनों को जागरूक भी किया गया ।

अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि कोरोना अब और भी विकराल रूप ले सकता है, अगर हम सब जागरूकता से काम नहीं लेंगे तो । हमें भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना है। हमें दो गज दूरी और मास्क है जरुरी जैसे नियमों का पालन, सेनेटाइजर का प्रयोग करना है। संस्था के सदस्यों ने झुग्गी,झोपड़ीयों में जाकर भी बच्चों को नये साल के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया।

इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के रूप में दीपिका नेगी ,कुसूम रावत ,मोनिका नेगी ,किरण रावत ,माला देवी ,कृष्णपाल सिंह रावत आदि सदस्य मौजूदा रहे।

 

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *