News Portal

डोईवाला में एटीएम में पैसे न होने पर युवकों ने गार्ड को पीटा

डोईवाला : एटीएम में पैसे ना होने से नाराज दो युवकों ने दिनदहाड़े एक एटीएम से लगे कमरे में घुसकर गार्ड की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वीडियो नौ अक्टूबर दोपहर भानियावाला स्थित एसबीआइ के एटीएम का है। दिनदहाड़े एटीएम में घुसकर गुंडई की इस घटना से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपितों में एक व्यक्ति खनन व्यवसाय से जुड़ा है और वाहन चालक है। जबकि दूसरा भी स्थानीय बताया जा रहा है। माधोवाला डोईवाला निवासी पीड़ित गार्ड आशीष ने इस मामले की फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि एटीएम में नकदी नहीं थी तो उन्होंने एटीएम रूम का शटर नीचे किया हुआ था। कुछ देर बाद दो व्यक्ति एटीएम का शटर ऊपर कर अंदर आए और कहने लगे कि अगर एटीएम में नकदी नहीं है तो इसमें आग लगा दो। जिस पर उन्होंने कहा कि यह सरकारी एटीएम है मेरा काम एटीएम में आग लगाना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.