देहरादून में भाजपा की तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, सीएम धामी हुए शामिल
Dehradun: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। गांधी पार्क से निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यात्रा में पहुंचे। सीएम ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित रखने का आवाह्न किया।