News Portal

पुलिस कंट्रोल रूम से महिला कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल

देहरादून: पुलिस कंट्रोल रूम से मदद की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपकों मदद नहीं मिलेगी। क्योंकि जिन्हें मदद करनी है वो रील बनाने में व्यस्त हैं। इमरजेंसी कॉल के बावजूद आपकी समस्या को सुना नहीं जाएगा। क्योंकि यहां कर्मचारी तो अपने में ही व्यस्त हैं। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम से वायरल हुआ एक वीडियो इस बात को बता रहा है।  पुलिस कंट्रोल रूम से महिला कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला कर्मचारी रील बना रही है। ड्यूटी के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल सुनने के बजाय कर्मचारी रील बना रही है। इतना ही नहीं महिलाएं ग्रुप में भी डांस कर रही हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का है, लेकिन सोमवार को यह तेजी से वायरल होने लगा।

ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों का यह वीडियो वायरल होने पर डीजीपी ने कहा कि पहले भी इस तरह से रील बनाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश भी जारी कर चुके हैं। जिसने भी इस तरह की कोई हरकत की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के 112 कंट्रोल रूम का ऐसा हाल दिखा। मैडम जी ‘दिल नहीं लगदा’ पर रील में व्यस्त हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.