News Portal

देहरादून रेलवे स्टेशन से चलने वाली प्रमुख दो ट्रेन अगले तीन माह नही चलेंगी

देहरादून: दून स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेन जनता और कुंभ एक्सप्रेस को तीन माह के लिए रद्द कर दिया गया है। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी।

स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि उपासना एक्सप्रेस को फिलहाल रद्द नहीं किया गया है। अचानक से ट्रेन रद्द होने की वजह से उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

क्योंकि दूसरी किसी ट्रेन का टिकट कंफर्म होगा या नहीं ये भी पता नहीं है। इस रूट के यात्रियों की मांग है कि रेवले प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पि व्यवस्था की जाए। इधर, स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि कोहरे को देखते हुए इन ट्रेनों को सर्दियों में रद्द करना पड़ता है।

ये ट्रेन अपने निर्धारित तिथि और समय पर ही चलेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई ट्रेन रद्द होती है तो इसकी सूचना पूर्व में दे दी जाएगी। इधर, उक्त दो ट्रेन रद्द होने की वजह से इस रूट के यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। ऐसे कई यात्री हैं जो तीन-तीन माह पहले ही टिकट बुक करा चुके थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.