News Portal

40 घंटे बिजली बंद…लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

हल्द्वानी ; हल्द्वानी के गौजाजाली वार्ड-59 स्थित चौधरी कॉलोनी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भीषण गर्मी के बीच बिजली सप्लाई लड़खड़ाने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन करने के साथ बुधवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों का घेराव किया। क्षेत्र में करीब 40 घंटे बाद बिजली सप्लाई दुरुस्त हुई।

गौजाजाली स्थित हिमालया स्कूल के पास सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर नया ट्रासंफार्मर लगाया। कुछ देर बाद फिर गड़बड़ी के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। रात 11 बजे आई बिजली कुछ देर बाद फिर चली गई। ऐसे में लोगों ने भीषण गर्मी में बिन बिजली के रात गुजारी। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के एसडीओ मनीष जोशी और जेई आजम मलिक का घेराव किया। साथ ही विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद दोपहर में बिजली सप्लाई बहाली हो सकी। निवर्तमान पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलकर लगाया जो कुछ देर बाद फुंक गया। कहा कि स्थानीय लोगों के आवाज उठाने पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। जेई आजम मलिक ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते समस्या हुई। दूसरे ट्रांसफार्मर को बदलकर समस्या हल कर दी है। यहां बीएस राणा, दीपक बहुगुणा, लईक अंसारी, मोहम्मद शमी आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.