राजधानी में हुई इस घटना से हर किसी का कलेजा कांप उठा
Dehradun: दून अस्पताल के शौचालय में मिले नवजात बच्ची के शव को देख सभी का दिल कांप गया। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर कोई अपनी नन्ही सी जान के साथ ऐसा कैसा कर सकता है। जहां समाज में ऐसे अमानवीय लोग हैं, वहीं एक हिस्सा ऐसा भी है जो संतान सुख के लिए सालों से तरस रहा है।
हम बात कर रहे हैं ऐसे विवाहित दंपतियों की जो नैसर्गिक तरीके से माता-पिता बनने में असमर्थ हैं और बच्चा गोद लेने के लिए सालों से कतार में हैं। देहरादून स्थित शिशु निकेतन से कई अनाथ और बेसहारा बच्चों को गोद लिया जा चुका है। वर्ष 2016 से अब तक कुल 91 बच्चों को ऑनलाइन प्रक्रिया से गोद लिया जा चुका है।