News Portal

पहाड़ों में शीतलहर तो मैदान में कोहरा बढ़ाएगा ठंड

Dehradun: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों में शीतलहर तो मैदानी इलाकों में छाने वाला कोहरा ठंड बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। उधर, पर्वतीय जिलों के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में चार व पांच नवंबर को बर्फबारी होने के आसार है।केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि चार और पांच नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों हल्की बारिश होने की संभावना है।जबकि पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है।

हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार के तापमान की बात करें ताे दून में सुबह से मौसम शुष्क रहा।

धूप खिलने से दिन का सामान्य तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 30.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों का रहा। पर्वतीय जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.