10वीं में 23 तो 12वीं में दून के नौ बच्चों ने बनाई मेरिट लिस्ट में जगह
Dehradun: हाईस्कूल (10वीं) में देहरादून का कुल रिजल्ट भले ही सबसे कम रहा हो लेकिन यहां के छात्रों ने मेरिट में खूब स्थान पाए हैं। बोर्ड की ओर से जारी शीर्ष 25 रैंक में हाईस्कूल में देहरादून के कुल 23 बच्चों ने जगह बनाई है। 207 छात्रों की इस सूची में टॉप 10 में भी देहरादून जिले के तीन छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
इंटरमीडिएट की शीर्ष 25 रैंक की मेरिट में नौ छात्र-छात्राएं ही देहरादून के हैं। जबकि, यह लिस्ट 125 छात्रों की है। इंटरमीडिएट में टॉप 10 में देहरादून का केवल एक छात्र ऋषिकेश निवासी आर्यन है जो कि दूसरे नंबर पर है। हाईस्कूल की बात करें तो पांच, छह, नौ, 10, 11 पर दो, 12, 13, 14 से 18 पर एक-एक, 21 पर दो, 22 पर एक और 25वें नंबर पर संयुक्त रूप से तीन छात्र-छात्राएं जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जिले के टॉपर में 10वीं कक्षा में आदित्य विश्वकर्मा ने 96.8 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। आदित्य कैनफील्ड स्कूल क्लेमेंटटाउन के छात्र हैं।