News Portal

अब डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी उत्तर-पुस्तिकाएं, वर्तमान सेमेस्टर से लागू होगी नई व्यवस्था

Dehradun: प्रदेश के विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में उत्तर-पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस व्यवस्था को वर्तमान सेमेस्टर (जनवरी 2026) से लागू किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य परीक्षा मूल्यांकन को अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हो सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सुधार राज्य विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा प्रणाली में एक अहम बदलाव है। उन्होंने बताया कि अब सभी तरह की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं इस डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के तहत जांची जाएंगी। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आएगी, साथ ही त्रुटियां कम होंगी। भौतिक परिवहन के खर्चों में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के समिति संरक्षण जैसी चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.