News Portal

भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर; रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

Dehradun: भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में 31 जुलाई को भारी वर्षा के कारण जलभराव, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जनपदों के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, स्थानीय प्रशासन को सक्रिय रखने, मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने एवं पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, बीआरओ सहित सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

मौसम विभाग की ओर से 31 जुलाई को बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को बंद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.