विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, बिहार से पहुंचीं ईवीएम
Dehradun: प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले से उपलब्ध ईवीएम के अलावा बिहार से 2500 बैलेट यूनिट, 6000 वीवीपैट और 12,500 कंट्रोल यूनिट पहुंच चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्लानर तैयार कर लिया है। इस हिसाब से अगले महीने डीईओ, आरओ व अन्य अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा।