देश के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटी बेटी, राजधानी देहारदून में उन्नति शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
Dehradun: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की 63 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी उन्नति शर्मा आज देहरादून पहुंची। यहां डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।
विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान कर इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया। उन्नति की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की गई।