वायुसेना के जवान आशीष का आकस्मिक निधन, पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

चमोली : चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के कोठी गांव निवासी भारतीय वायुसेना के जवान आशीष जुयाल (37) का आकस्मिक निधन हो गया है। गुरुवार को उनके पैतृक घाट घटबगड़ में वायुसेना के जवानों द्वारा सलामी दी गई और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर किया गया।

जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को आशीष का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर पालम के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 15 की रात जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जवान के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र और कोठी गांव में शोक पसरा है।
बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे वायुसेना के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक निवास कोठी गांव पहुंचे। जैसे ही तिरंगे में लिपटा जवान का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने नम आंखों से देश के वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर फोर्स के वारंट आफिसर संजय कुमार, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित कई ने उंहे श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान आशीष अपने पीछे अपनी मां देवेश्वरी, पत्नी संध्या व छह साल की मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

Check Also

कैंट को 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *