News Portal

मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेसवार्ता, झारखंड में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

Dehradun: मंत्री सुबोध उनियाल ने आज झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जिस तरह नीट में सरकार ने एग्जाम दोबारा कराया। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ। नकलरोधी कानून बनाया। इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चर्चा की बात की। अब हम तैयार हैं तो मुकर रहे हैं। अब राहुल कह रहे कि गोली चली।
कहा झारखंड में क्या हुआ, सब देख रहे हैं। जबकि झारखंड में बच्चों ने शांत आंदोलन किया। जहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है, वहां छात्रों का दमन किया गया। कांग्रेस का छात्रों के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है।  रोज नए आरोप लगाकर बरगला रहे हैं।

राहुल गांधी को पूरा देश ठुकरा चुका है। अराजकता का माहौल पैदा करके वो अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने का प्रयास कर रहे हैं। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। देश देखे कि नेता प्रतिपक्ष जनहित के मुद्दों पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
हमें दिल्ली का आंदोलन दिखाई दिया, तभी तो शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। नीट दोबारा कराई। आरोपी जेल गए। सख्त कानून बनाया है तो अब राहुल गांधी चर्चा से क्यों भाग रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.