चुनाव से पहले फौजी फैक्टर पर फोकस
Dehradun: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सैनिक और पूर्व सैनिक परिवारों पर फोकस बढ़ा दिया है। हल्द्वानी में पांच हजार से अधिक पूर्व सैनिकों के गौरव सेनानी मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी को इसी रणनीति की कड़ी माना जा रहा है। राज्य में सैनिक और पूर्व सैनिकों की संख्या करीब 3.3 प्रतिशत बताई जाती है जबकि परिवार और रिश्तेदारी के व्यापक प्रभाव के चलते यह वोट बैंक 12 से 13 फीसदी तक बढ़ जाता है।